औरैया, मई 1 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के सैयद बाबा ग्राउंड पर शुक्रवार को अछल्दा प्रीमियर लीग अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिसमें अंश और कन्हैया मैन आफ द मैच रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण दुबे, सुधीर यादव उर्फ बाबा प्रधान, ओमप्रकाश, तेज सिंह और नरेश यादव ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के बाद अछल्दा और नेविलगंज टीम के बीच पहला मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर नेविलगंज ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मैच से पहले खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का संदेश दिया। आयोजक फिरोज खान ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- पूर्व खिलाड़ियों की स्मृति में एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आज पहले बल्लेबाजी करते हुए अछल्दा टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विके...