औरैया, दिसम्बर 23 -- अछल्दा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अछल्दा खंड में व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान इटावा विभाग प्रचारक यशवीर ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्वयंसेवकों और नागरिकों को संघ की 100 वर्षों की यात्रा और पंच परिवर्तन के विषय में जानकारी दी तथा इन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विभाग प्रचारक यशवीर ने बताया कि यह गृह संपर्क अभियान एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य स्वयंसेवकों के माध्यम से हर घर तक पहुंचना, संघ की विचारधारा, शताब्दी वर्ष की उपलब्धियों और सामाजिक कार्यों की जानकारी देना तथा समाज को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग के लिए प्रेरित करना है। अभियान के तहत स्वयंसेवक घर-घर जाकर भारत माता का चित्र, पत्रक और शताब्दी वर्ष से संबंधित साहित्य भेंट कर रहे हैं। उन्होंने पं...