औरैया, जनवरी 27 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा कस्बा में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया, जबकि विद्यालयों में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया। नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ रिंटू दुबे और कस्बा के वयोवृद्ध जयप्रकाश दीक्षित ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया। गुलजारी लाल सुखदेवी शिक्षा निकेतन में प्रबंधक राजेश कुमार तथा लिटिल एंजेल स्कूल में प्रबंधक दीपू यादव ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य आराधना यादव सहित स्टाफ मौजूद रहा। लक्ष्मीनारायण इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंध...