बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लॉक बड़ोखर क्षेत्र के आछरौंड में शुक्रवार को पंचायत भवन में 100 दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में 14 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, इसमें चेस्ट एक्स-रे, बलगम जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर, लंबाई और वजन की जांच हुई। कैंप में 72 लोगों की जांच की गई, इनमें 20 पुरुष और 52 महिलाएं रहीं। कैंप आछरौंड के पंचायत भवन हुआ। जांच कैंप प्रभारी चिकित्सा अधिकारी दीपक कुमार यादव के निर्देशन में हुआ। क्षय रोग पर्यवेक्षक राजेश कुमार यादव, , सीएचओ आरती देवी, सीएचओ कविता वर्मा और एक्स-रे टेक्नीशियन रजी अहमद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.