हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। जिले में चल रही निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के बावजूद सुरसा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा अछरामऊ में रविवार को बूथ बंद मिलने का मामला सामने आया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित स्कूल स्टाफ व कर्मचारी अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर आपत्तियां और सुधार से संबंधित कार्य कर रहे हैं। मुरारी, अरविन्द सिंह, अनीस अहमद, अबरार आदि ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार की सुबह कुछ देर के लिए स्कूल खुला था, लेकिन उसके बाद पूरा स्टाफ स्कूल बंद कर चला गया। ऐसे में जिन लोगों को मतदाता सूची में आपत्ति दर्ज करानी थी या कोई सुधार कराना था, वे बिना काम कराए वापस लौट गए। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोग बूथ पर आए और बंद मिलने के कारण लौट...