आगरा, मई 3 -- अछनेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों की सुविधा एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के लिए बैरक बनेगी। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों के लिए 20 बेड (पुरुष एवं महिला) क्षमता वाला आधुनिक बैरक का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य की अनुमानित लागत लगभग Rs.96 लाख निर्धारित की गई है। प्रस्तावित बैरक में कर्मचारियों के लिए आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा रेलवे परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी। आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस दिशा में आरपीएफ कर्मचारियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना विकसित करना एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...