आगरा, जनवरी 30 -- गांव नागर में चकरोड संख्या 24 को निर्माणाधीन कीठम-भांडई तीसरी रेल लाइन के चलते बंद किए जाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने भू समाधि का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। मंगलवार को ग्रामीण जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराएंगे। यहां ग्रामीण चक मार्ग पर पुल निर्माण की मांग को लेकर 11 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को गांव के सुखपाल, बलवीर, शिवराम, अशोक, दीवान, मेंबर, रामबाबू, करणपाल, वीरपाल और किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह समेत कुल 10 किसानों ने भू समाधि लेने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी, एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह, रेल विकास निगम लिमिटेड के एजीएम पी.के. शर्मा, विधिक सलाहकार आरबीएस भदौरिया, थानाध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.