अछनेरा-बिचपुरी मार्ग पर मां-बेटे से दो लाख रुपये और आभूषण लूटे
आगरा, जून 13 -- थाना अछनेरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए मां-बेटे से दो लाख की नकदी और सोने के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस और एसीपी अछनेरा मौके पर पहुंचे।जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार लोहकरेरा गांव निवासी प्रिंस अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल से गांव कचौरा स्थित ननिहाल जा रहा था। जैसे ही वे कुकथला चौकी एवं अरदाया क्षेत्र में विजय महारानी इंटरनेशनल एकेडमी के पास पहुंचे, तभी ग्रे रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके करीब आए। झपट्टा मारकर बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित मां-बेटे ने शोर मचाया मचाया तो राहगीर इकट्ठा हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में करीब दो लाख रुपये नकद, सोने की एक लर और एक सोने का पेंडल रखा हुआ था। राहगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.