लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- मंगलवार को अछनिया गांव में फोर्स तैनात रही। साथ ही मार्केट भी बंद रहा। सोमवार को लखीमपुर से मितौली मार्ग पर नीमगांव थाना क्षेत्र के अछनिया गांव में हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों के बीच आमने सामने से टक्कर हो गयी थी। पड़ोस के दुकानदारों ने दोनों लोगों हल्की चोटे आयी थी। बाइक सवार बेहजम निवासी पंकज था। वह अपनी पत्नी कोमल और बेटी मान्या के साथ पिपरझला किसी काम से बाइक से घर वापस आ रहा था। राहगीरों ने बताया कि पंकज को कुछ लोगों ने पीटा था। सूचना मिलते ही मितौली क्षेत्राधिकारी यादवेन्द्र सिंह, मितौली और नीमगांव थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर कोई बड़ी घटना होने से रोक लिया था। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्रपाल सिंह ने बताया पुलिस क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेंद्र यादव के निर्देश पर पंकज की तहरीर पर स्थानीय लोगो पर ...