नई दिल्ली, जनवरी 29 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 से अनेक संभावनाएं जाग उठी हैं। कुल मिलाकर, भारतीय अर्थव्यवस्था की एक सुखद तस्वीर यह सर्वेक्षण पेश कर रहा है। ऐसा लगता है, हम 1 फरवरी, अर्थात आगामी रविवार को विकासोन्मुख बजट की उम्मीद कर सकते हैं। तमाम विकराल चुनौतियों के बावजूद बीतता हुआ वित्त वर्ष भारत के लिए ठीक-ठाक रहा है और आगामी वित्त वर्ष में भी उम्मीद की किरणें प्रबल रहेंगी। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के मुताबिक, सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.8 प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। जैसे बाहरी व आंतरिक तनावों से यह अर्थव्यवस्था गुजर रही है, उसमें करीब सात प्रतिशत विकास दर बहुत उत्साहजनक है। इससे निवेशकों का मनोबल बढ़ेगा। हम कैसे भुला दें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.