इटावा औरैया, अगस्त 11 -- जसवंतनगर। शांती देवी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार और अनुशासित जीवन का महत्व समझाया। साथ ही पाप और पुण्य के बीच अंतर बताते हुए विद्यार्थियों को पवित्र एवं सदाचारी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव तैयार करने का सबसे महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने तथा नकारात्मक विचारों और बुरी आदतों से दूर रहने की सीख दी। विद्यालय प्रबंधिका एवं पूर्व चेयरमैन विमलेश यादव ने अंत में विद्यार्थियों को अच्छे विचारों और संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का सं...