रुडकी, दिसम्बर 12 -- वार्ड नंबर 18 में तेजपाल सिंह के मकान से नरेश के मकान तक नई सड़क बनाने से संबंधित शिलापट मामले में नगर निगम ने एई और जेई को गुरुवार को नोटिस भेजा था। इस नोटिस में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि जब यहां सड़क पहले से अच्छी थी तो नई सड़क बनाने से संबंधित एस्टीमेट क्यों बनाया गया। एस्टीमेट बनाया गया तो फिर नई सड़क बनाए बगैर शिलापट क्यों लगाया गया। तीन दिन के भीतर दोनों को जवाब देने को कहा गया है। मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.