उन्नाव, फरवरी 11 -- औरास। हर साल की भांति इस साल भी हाजीपुर गोशा गांव स्थित अटरियेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रीमद भागवत कथा के भव्य आयोजन के दूसरे दिन शास्त्री बीरपाल ने नारद मुनि के प्रसंग का वर्णन करते हुए भक्तों को भक्ति भाव में लीन कर दिया। बताया कि भगवान की प्राप्ति साधना से होती है इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को अच्छे आचरण अपनाना चाहिए। कहा कि बिन सत्संग विवेक न होई। यदि आप अच्छी संगत करोंगे तो आप का विवेक भी अच्छा होगा। तभी आप के जीवन में प्रभु खुशियों का अंबार भरेंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...