गोरखपुर, जून 12 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र में गुरुवार की भोर में 3 बजे तेज हवा के साथ हुई तेज बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी और किसानों के चेहरे खिल गए। तमाम किसानों के धान का बेहन तैयार नही होने से सिर्फ दस प्रतिशत किसानों ने गुरुवार को धान की रोपनी शुरू कर दिया है। तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया है। जिससे किसान अब खेत की जुताई करके धान की रोपनी शुरू हो जाएगा। जिन किसानों के बीज तैयार थे, उन किसानों ने धान की रोपनी शुरू कर दिया। कुछ किसानों ने सरैया, अयोध्याचक, बेलवा बाबू व भटगावां में खेतों में धान की रोपनी की। यह भी पढ़ें- 60 एमएम बारिश, और होने के आसार दूसरी तरफ 5 से 6 डिग्री तापमान भी नीचे आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मिली राहत, अब उमस करेगी बेहाल यह भी पढ़ें- भोर ...