अच्छी पैदावार के लिए बुवाई से पहले करें बीजशोधन : उमेश कुमार
गाजीपुर, मई 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला कृषि रक्षा अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि फसलों को रोग से बचाने और पैदावार बढ़ाने के लिए बुवाई से पहले बीजशोधन अवश्य करें। यह एक सरल और सस्ती तकनीक है। इससे फसल की लागत में कमी आती है और शुरुआती बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। अधिकांश रोग बीज जनित या मृदा जनित होते हैं। बिना शोधन के बुवाई करने पर जड़ सड़न, उकठा और झुलसा जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है। बाद में महंगी दवाओं के छिड़काव से खेती की लागत बढ़ जाती है। बीजशोधन से बीजों का अंकुरण बेहतर होता है। पौधे शुरुआत से ही स्वस्थ और मजबूत बनते हैं। यह भी पढ़ें- वैज्ञानिक विधि अपनाकर धान की नर्सरी को रोगों से बचाएं खरीफ की मुख्य फसलों में तीन प्रकार के कीट रोग पाए जाते हैं। इनमें बीज जनक और भूमिजनक कीट रोग अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। कृषि विभाग बीजशोधक रसायनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.