प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की सोमवार को गणित की परीक्षा थी और इससे पहले ही एक होनहार छात्र समीर यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी। हाईस्कूल में समीर अपने स्कूल का टॉपर था, उसने सोमवार सुबह अपने दोस्त को फोन कर गणित की परीक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। हालांकि, कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मुंडेरा चुंगी निवासी जय सिंह यादव की मुंडेरा मंडी में चाय की दुकान है। उनका बड़ा बेटा 16 वर्षीय समीर यादव मुन्नी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में बारहवीं का छात्र था। उसका परीक्षा का केंद्र पब्लिक इंटर कॉलेज मनौरी गया है। परिजनों के अनुसार, समीर ने हाईस्कूल में अपने स्कूल में टॉप किया था। उसे स्कूल की ओर से सम्मानित भी किया गया था। उसकी इंटर में भी टॉपर बनने की ख्वाहिश थी। समीर ने सुबह करीब साढ़े पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.