गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के अयोध्या दास राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को 650 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया। तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह ने निरीक्षण करते हुए कहा कि आप लोग अच्छी तरह जनगणना का प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि जनगणना के दौरान गलती न हो। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान अनजाने में कोई गलती हो जाएगी तो उसके सुधार का विकल्प भी होगा।इस मौके नायब तहसीलदार नीरू सिंह, राजस्व निरीक्षक हरि प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...