बरेली, फरवरी 27 -- मीरगंज, संवाददाता। पुलिस ने गत दिनों गायब हुईं तीन छात्राओं को बरामद कर लिया है। पुलिस नाबालिग छात्राओं के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। इनमें से एक छात्रा ने अपनी दो सहेलियों का ब्रेनवॉश किया था और दोनों को अच्छी जिंदगी के सपने दिखाकर अपने साथ ले गई थी। 23 फरवरी को एक ही कॉलेज पढ़ने वाली कक्षा 11 की तीन सहेलियां गायब हो गईं थीं। तीनों की उम्र लगभग 15 वर्ष है। तीनों के परिजनों ने उनके घर न लौटने पर पुलिस को तहरीर दीं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छात्राओं को ढूंढने में जुट गई। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस कर ली। पुलिस टीम ने छापा मारकर तीनों छात्राओं को बरामद कर लिया। छात्राओं के बरामद होने पर उनके परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने छात्राओं से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस उनका कोर्ट मे...