मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- औराई, एसं। बागमती किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड डकरामा के परिसर मे बुधवार को तृतीय आमसभा हुई। इसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुभाष कुमार शर्मा ने की। इसमें संस्था के विगत वर्ष के आय व्यय का हिसाब और आगे की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सांसद व केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी मुख्यअतिथि थे। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री लगातार प्रयासरत हैं। कहा कि किसान आपस में गोष्ठी कर उसमें आए अच्छे सुझाव के साथ खेती करें। इससे उनकी तरक्की होगी। उन्होंने खेतों में ड्रोन विधि से छिड़काव करने की सलाह दी। मौके पर अमृतेश कुमार, मोहन कुमार, प्रत्यूष, रोशन कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, नवीन कुमार, हरिओम कुमार, वरुण कुमार, संजय कुमार, उमेश शाह, शोभेन्द्र सिंह, राम...