जौनपुर, मार्च 12 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। यातायात व्यवस्था सुगम बनाने और जिले में वाहनों की रफ्तार बढ़ाकर विकास की गति तेज करने के लिए शासन ने सड़क की सौगात दी है। जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर करीब साढ़े पांच किलोमीटर की सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। करीब नौ करोड़ 66 लाख रुपये की वित्तीय प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इसी में से पहली किस्त के रूप में चार करोड़ 83 लाख रुपये की धनराशि जारी करने के लिए राज्यपाल के स्तर से भी स्वीकृति मिल गई है। मां शीतला चौकियां धाम पूर्वांचल में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां नवरात्र में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन करते हैं। सामान्य दिनों में भी पूरे दिन दर्शनार्थियों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे में यहां पहुंचने वाला मार्ग चौड़ा हो, सुंदर हो इसके लिए रा...