जौनपुर, फरवरी 5 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। नगर पालिका परिषद जौनपुर में पेयजल की स्थिति को ठीक करने के लिए नगर पालिका और उत्तर प्रदेश जल निगम ने सांझा रणनीति बनानी शुरू कर दी है। यहां के नवसृजित कुल नौ वार्डों में बोरिंग कराकर ट्यूबवेल लगाकर पानी की आपूर्ति करने की तैयारी है। इसके लिए जमीन खोजने की कार्यवाही की जा रही है। जमीन मिलते ही विस्तृत कार्ययोजना बनायी जाएगी। यहां करीब 24 ट्यूबवेल लगवाने की तैयारी है। इससे करीब 50 से 70 हजार की आबादी लाभान्वित होने का अनुमान है। करीब तीन लाख की आबादी वाले नगर पालिका परिषद जौनपुर में 39 वार्ड हैं। यहां नियमित तौर पर अलग अलग स्थानों पर लगाए गए ट्यूबवेल से पानी की की आपूर्ति की जाती है। बीते दिनों पानी की जांच में पता चला कि यहां के पानी में टीडीएस की मात्रा काफी अधिक है। ऐसे में नई बोरिंग के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.