मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के द्वारा शहर के दो फ्लाई ओवर के नीचे करीब 40.85 लाख रुपये से खेल कोर्ट और ओपन जिम बनाया जाएगा। वहीं करीब 4.46 करोड की धनराशि से मेरठ रोड, रूडकी रोड और कच्ची सड़क पर प्रवेश द्वारा बनाए जाएगे। इसके अलावा करीब 1.20 करोड की धनराशि से कम्पनी बाग में टॉय ट्रेन और सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। वहीं करीब 15 लाख रुपये से शिव चौक पर वॉल डेकोरेशन कार्य होगा। यह सभी कार्य नगर पालिका ने बोर्ड बैठक के एजेंडे में सदन की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए रखे हैं। नगर पालिका की 28 फरवरी को बोर्ड बैठक होने जा रही है। बोर्ड बैठक के एजेंडे में निर्माण विभाग के द्वारा करीब 76.32 करोड के 339 निर्माण कार्य का प्रस्ताव रखा गया है। जिसमें नाला निर्माण, नाली और सीसी रोड के अलावा कई काम काफी महत्वपूर्ण है। नगर पालिका के द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.