मऊ, जनवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के सभी परिषदीय विद्यालय स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक स्वरूप में नजर आएंगे। शासन के निर्देशों के अनुपालन में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र जारी कर विद्यालयों में विशेष स्वच्छता एवं साज-सज्जा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालयों को एक आदर्श शैक्षिक और सामाजिक स्थल के रूप में प्रस्तुत करना है। बीएसए द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक विद्यालय में रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, कक्षाओं की मरम्मत, परिसर की स्वच्छता तथा आधारभूत सुविधाओं को पूर्ण रूप से संतृप्त किया जाए। स्कूलों के मुख्य द्वार, बरामदे, कक्षाएं, शौचालय, पेयजल स्थल और खेल मैदान तक को सुव्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए गए हैं। ...