अमरोहा, अप्रैल 13 -- अमरोहा, संवाददाता। भीषण गर्मी के दौरान लंबी कटौती की वजह से वर्षों से परेशानी का सामना करते आ रहे किसानों व ग्रामीणों के लिए राहतभरी खबर है। बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत सिवोरा, भंवालपुर और सूदनपुर बिजलीघर की क्षमतावृद्धि की जाएगी। तीनों बिजलीघरों की क्षमतावृद्धि पर करीब 2.10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही ओवरलोड से ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति गड़बड़ाना आम है। सबसे ज्यादा डिडौली क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन गांवों में लोगों को हर साल परेशानी का सामना करना पड़ता है। ओवरलोड बढ़ते ही क्षेत्र के सिवोरा बिजलीघर की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को लंबी कटौती के बाद परेशानी उठानी पड़ती है। खेतों में खड़ी किसानों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच जाती हैं। ग्रामीण बिजलीघर की क्षमतावृद्धि करने की लंबे समय से मांग कर...