अलीगढ़, नवम्बर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में अब स्मार्ट वेंडिंग जोन नहीं बल्कि स्मार्ट फूड प्लाजा बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने अपनी रिक्त सम्पत्तियों का चिन्हांकन कराना शुरु कर दिया है। स्मार्ट सिटी के अर्न्तगत अलीगढ़ का पहला मॉडर्न स्मार्ट फूड प्लाजा बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने शुरू हो चुका है। बड़े शहरों की तर्ज पर फूड प्लाजा को डिजाइन किया गया है। जहां एक ही स्थान पर दक्षिण भारतीय, चाइनीज व्यंजन के साथ चाट-पकौड़ी, चाय आदि लोगों को मिल सकेगी। इसी तर्ज पर नगर निगम ने शहर में निगम दृष्टिगत सभी जोन में फूड प्लाजा बनाए जाने का फैसला लिया गया है। पूर्व में स्मार्ट सिटी के अर्न्तगत वेंडिंग जोन बनाए गए थे। यह वेंडिंग हर जगह सफल नहीं हो सके। परिणाम स्वरूप जगह-जगह पर यह जोन खाली पड़े हैं। निगम के अनुसार फूड प्लाजा को एक फर्म को लीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.