नई दिल्ली, मई 8 -- नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के सुंदर विहार और राजौरी गार्डन फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पर जल्द ही एस्केलेटर लगाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने इसकी मंजूरी दे दी है। तीन माह में एस्केलेटर लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इन दोनों फुटओवर ब्रिज से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को ऊंची सीढ़ियां उतरने-चढ़ने में काफी कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों और मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने एस्केलेटर लगाने का निर्णय किया है। इस कार्य पर करीब 2.52 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि एस्केलेटर पूरी तरह हेवी-ड्यूटी सेमी-आउटडोर श्रेणी के होंगे। यह भी पढ़ें- सुंदर विहार और राजौरी गार्डन फुटओवर ब्रिज पर लगेंगे एस्केलेटर इनकी गति 0.5 मीटर प्रति सेकेंड होगी। एस्केलेटर लगन...