लखीसराय, मई 29 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लगातार अव्यवस्था व चिकित्सक के ड्यूटी में लापरवाही को लेकर सुर्खी में रहने वाले सदर अस्पताल से अच्छी खबर सामने आया है। जो चिकित्सक के मरीज प्रति गंभीरता को जगजाहिर किया है। दरअसल सदर अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर एक गर्भवती महिला के छाती में हुए गंभीर अंदरूनी घाव का सफल ऑपरेशन कर जच्चा और गर्भस्थ शिशु दोनों की जान बचाया है। एक घंटे तक चले इस कठिन ऑपरेशन को डीएस सह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कुमार अमित समेत पांच वरिष्ठ चिकित्सक की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। जिसमें मुख्य भूमिका का निर्वहन करने वाले सर्जन डॉ रोशन चिरंजीव, रेडियोलॉजिस्ट डॉ अरविंद कुमार सिंह, एनेस्थेटिक डॉ पंकज कुमार और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हरिप्रिया शामिल थी। यह भी पढ़ें- अच्छी खबर : सदर अस्पताल में गर...