अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। जलभराव की समस्या से निजात के लिए नगर निगम ने एक अरब रूपए से अधिक की लागत से नाले का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है। क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी चौराहे तक सिंचाई विभाग के अनुपयोगी रजवाहा को आरसीसी नाले का रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर निगम ने इसकी डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजा है। शहर में बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव की समस्या किसी से छिपी नहीं है। नगर निगम के अनुसार पिछले काफी वर्षों से वर्षा ऋतु के दौरान शहर में जल भराव की बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है. जिससे आम जनमानस को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अलीगढ़ भ्रमण के दौरान शहर में जलभराल की समस्या का निदान ...