अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने जनपदवासियों को बड़ी सौगात दी है। कमिश्नरी सभागार में सोमवार को हुई एडीए की 90वीं बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसमें मुख्य प्रस्ताव एडीए की पहली राजपुर औद्योगिक योजना का रहा। जेवर एयरपोर्ट से महज 30 किमी. की दूरी पर यह औद्योगिक योजना विकसित होगी। इसके अलावा एडीए अवस्थाना निधि से शहर के विकास पर 100 करोड़ रूपए का बजट खर्च करेगा। एडीए बोर्ड की 90वीं बैठक सोमवार को कमिश्नर व एडीए अध्यक्ष संगीता सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई। सचिव दीपावी भार्ग‌व ने पिछली बोर्ड बैठक में शामिल किए गए प्रस्तावों के बारे में बताया। इसके बाद एडीए कोषाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित आय-व्यय के बजट को विस्तृत रूप स...