पूर्णिया, फरवरी 14 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पूर्णिया शहर में एक और नए केन्द्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के उपायुक्त अनुराग भटनागर के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टीम ने पूर्णिया पहुंचकर आवश्यक प्रक्रियाओं की समीक्षा की। टीम में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कटिहार के प्राचार्य असद अली खान, केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के प्रशासनिक अधिकारी भीम कुमार तथा केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल पूर्णिया के वरीय अध्यापक पंकज कुमार पाठक शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने बिहार सरकार द्वारा प्रदेय भूमि एवं अस्थायी भवन की उपयुक्तता के संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार प्रकाश एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शशि चंदन चौधरी के साथ विस्तृत ...