रामपुर, जनवरी 29 -- रामपुर। सरकार अब सड़क हादसों में घायल होने वालों का पूरा इलाज सरकारी खर्च पर करने की तैयारी कर रही है। जिन जिलों में सरकारी ट्रामा सेंटर नहीं हैं, वहां पर प्राइवेट ट्रामा सेंटर सरकार के लिए काम करेंगे। शासन की ओर से सभी जिलों से प्राइवेट ट्रामा सेंटरों की सूचना मांगी है। जिले में मिनी ट्रामा सेंटर के रूप में चादरवाला बाग में यूनिट बन चुकी है। इसमें स्टाफ की नियुक्ति और कुछ संसाधनों की पूर्ति किया जाना बाकी है। अभी, सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों को रामपुर से बाहर भेजना पड़ रहा है। ज्यादातर मामलों में घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता और उनकी मौत हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग के पास अभी कोई ट्रामा सेंटर संचालित नहीं हैं, ऐसे में शासन की यह पहल रामपुर के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी। शासन ने जिन बिंदुओं पर आख्या मांग...