सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- नया साल देवबंद और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए सौगातभरा होने जा रहा है। जी हां, जल्द ही नए साल में देवबंद-रुड़की रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन दौड़ती नजर आएंगी। अभी इस रेलखंड पर केवल मालगाड़ियों का ही संचालन हो रहा है, जिससे आम यात्रियों और क्षेत्रवासियों को कोई सीधा लाभ नहीं मिल पा रहा। हाल ही में नंदा एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था, लेकिन इस रूट पर स्टॉपेज न होने के चलते स्थानीय लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब नए साल में पैसेंजर ट्रेन चलने की तैयारी पूरी होने की खबर से लोगों में उत्साह है। पैसेंजर ट्रेन के संचालन से देवबंद, झबरेड़ा और उत्तराखंड सीमा के बीच पड़ने वाले स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि झबरेड़ा उत्तराखंड तक यूपी में देवबंद व भनेड़ा दो स्टेशन पड़ते हैं, जहां यदि ट्रे...