रांची, जून 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के 11 उत्पादों को जीआई टैग सर्टिफिकेट मिला है। इनमें से चार उत्पादों को जीआई टैग दिलाने में नाबार्ड ने मदद की। इनमें कुचाई सिल्क साड़ी (889), भगैया साड़ी और फैब्रिक (888), बांस की कलाकृतियां (1251) और झारखंड की मुंडा ज्वेलरी (1250) को जीआई टैग का दर्जा मिला है। वहीं, अन्य उत्पादों में कोडरमा का प्रसिद्ध केसरिया कलाकंद, डोकरा क्राफ्ट, तसर सिल्क और साड़ी, झारखंड बेनाम हस्तशिल्प समेत अन्य उत्पाद शामिल हैं। गौरतलब हो कि इससे पहले सिर्फ झारखंड के सोहराय कोहबर पेंटिंग को वर्ष 2021 में जीआई टैग मिला था। पर अब 11 उत्पादों को जीआई टैग मिलने के बाद राज्य में जीआई टैग वाले उत्पादों की संख्या 12 हो गई है।

जीआई टैग के लाभ नाबार्ड झारखंड की मुख्य महाप्रबंधक दीपमाला घोष ने कहा कि भगैया सिल्क, कुचाई सिल्क, ...