संभल, जनवरी 29 -- वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत जिले के किसानों को आय बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में जिले को निर्धारित लक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। संकर शाकभाजी कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 50 हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के किसानों के लिए 40 हेक्टेयर तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए 10 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है। इस योजना से किसानों को उन्नत बीज और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पुष्प क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत रजनीगंधा पुष्प की खेती के लिए 3 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें 2 हेक्टेयर सामान्य किसानों और 1 हेक्टेयर अनुसूचित जाति/जनजाति कि...