अलीगढ़, मार्च 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़वासियों के लिए अच्छी खबर है। अलीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान सेवा पुनः शुरू कराने के लिए प्रशासन स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। विमानपत्तन प्रशासन द्वारा इंडिगो, फ्लाई-91, एलायंस एयर और स्टार एयर समेत विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों को यहां से फ्लाइट संचालन के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। केंद्र सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना 'उड़ान' में धनीपुर हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में विकसित किया गया था। अलीगढ़, मुरादाबाद समेत प्रदेश के पांच जिले इसमें शामिल थे। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचा तैयार हुआ और 10 मार्च, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया था। संचालन की जिम्मेदारी फ्लाईबिग एयरलाइंस को दी गई। 11 मार्च, 2024 से 19 सीटर विमान ने लखनऊ के लिए उड़ान भरनी शुरू की। शुरुआत ...