संभल, जुलाई 16 -- जनपद के आलू उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार की आलू विकास नीति-2014 के तहत वर्ष 2026-27 में प्रसंस्कृत (प्रोसेसिंग) प्रजातियों के आलू बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 25 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान दिया जाएगा। जिला उद्यान विभाग के अनुसार योजना के अंतर्गत कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी चिप्सोना-3, कुफरी फाईसोना तथा कुफरी सूर्या जैसी प्रसंस्कृत आलू प्रजातियों के बीज उत्पादन पर यह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अनुदान का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने खेत में इन प्रजातियों की बुवाई करने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था से बीज का पंजीकरण, निरीक्षण, ग्रेडिंग, पैकिंग और टैगिंग करानी होगी। यह भी पढ़ें- अनुदान लीजिए, आम एवं अमरूद व हाई वैल्यू सब्जियां करिए विभाग ने बताया कि वर्ष 202...