दुमका, दिसम्बर 31 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के सुग्गापहड़ी पंचायत अंतर्गत पहाड़ पर बसे आमगांछी गांव के आदिवासी टोला में आने-जाने का रास्ता लंबे समय से एक चुनौती बना हुआ था। बारिश में कीचड़ और सूखे में धूल, बच्चों के स्कूल जाने, महिलाओं के रोजमर्रा के काम और बुजुर्गों की आवाजाही को कठिन बना देते थे। इस कठिनाई को देखते हुए युवा समाजसेवी सचिन नंदी की प्रेरणा से गांव के आदिवासी और पहाड़िया समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर निर्णय लिया कि ग्रामीणों स्वयं श्रमदान कर सड़क निर्माण का काम करेंगे। सड़क निर्माण के लिए दर्जनों ग्रामीणों ने श्रम दान किया। समाजसेवी सचिन नंदी ने सबके सामने यह विचार रखा कि अगर हम सब मिलकर अपने श्रम और मेहनत से मार्ग बनाएं, तो गांव की यह समस्या हमेशा के लिए हल हो सकती है। इस विचार को सभी ग्रामीणों ने खुले दिल से अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.