संभल, अगस्त 22 -- जिले में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए अब परंपरागत फसलों के साथ सब्जी, मसाला और पुष्प खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। उद्यान विभाग ने शाकभाजी कार्यक्रम के तहत 35 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विभिन्न फसलों की खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। योजना के माध्यम से किसानों को कम क्षेत्रफल में अधिक आमदनी देने वाली फसलों की ओर आकर्षित करने की तैयारी है। उद्यान विभाग का मानना है कि खेती में विविधता लाकर किसानों की आय के नए स्रोत तैयार किए जा सकते हैं। अभी बड़ी संख्या में किसान गेहूं, धान और अन्य परंपरागत फसलों पर निर्भर हैं। मौसम में बदलाव, उत्पादन लागत और बाजार भाव में उतार-चढ़ाव के कारण केवल पारंपरिक फसलों पर निर्भरता कई बार किसानों के लिए चुनौती बन जाती है। ऐसे में सब्जी, मसाला और फूलों की खेती किसानों ...