बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- नगर पालिका की ओर से 47.85 लाख की लागत से गोयंका कम्पाउंड से बड़े नाले तक 625 मीटर नाले का निर्माण कराया जाएगा। जिसका शिलान्यास नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल ने बताया कि पिछले गोयंका कम्पाउंड के लोगों की ओर से नाले के निर्माण के लिए मांग की गई थी। जिसको लेकर सार्थक प्रयास किए जा रहे थे। अब शहरी विकास कार्य योजना के तहत नाला निर्माण कराया जा रहा है। यह नाला गोयंका कम्पाउंड से बड़े नाले तक 625 मीटर सीमेंटेड लंबा बनाया जाएगा। इसको बनाने में लगभग एक माह का समय लगेगा। शुक्रवार को इसका विधिवत शिलान्यास किया गया। इस दौरान अभिषेक अग्रवाल, सचिन शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, नमन जुनेजा, राकेश वाल्मीकि, राम किशन वर्मा, पवन, दलवीर चौधरी, सुमित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...