गुड़गांव, अप्रैल 11 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर के दौलताबाद स्थित राजीव गांधी स्टेडियम अब केवल एक खेल मैदान नहीं, बल्कि विशेष खिलाड़ियों के लिए अवसरों का नया द्वार बनने जा रहा है। जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त पहल से इस स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिससे यहां प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को न केवल बेहतर खेल वातावरण मिलेगा, बल्कि उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का मजबूत मंच भी प्राप्त होगा। स्टेडियम में करीब चार लाख रुपये की लागत से 5 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है, जो इसे ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाएगा। इससे खिलाड़ियों को दिनभर निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी, जिससे प्रशिक्षण सत्र, फिटनेस गतिविधियां और अन्य खेल आयोजन बिना रुकावट के संचालित हो सकेंगे। स्पेशल ओलंपिक भारत के ह...