अच्छी खबर: सुपर-100 के सफल विद्यार्थियों का थामे रखेगा हाथ शिक्षा विभाग
गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत । सरकारी विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाली सुपर-100 योजना अब नए चरण में प्रवेश करने जा रही है। अब योजना का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं में सफलता दिलाना ही नहीं होगा, बल्कि चयन के बाद उनकी उच्च शिक्षा, करियर और रोजगार तक की पूरी यात्रा में विभाग उनके साथ खड़ा रहेगा। गुरुग्राम सहित प्रदेश के सभी जिलों में सफल विद्यार्थियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें शैक्षणिक एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग ने इसके लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञों और संबंधित विद्यालयों को जिम्मेदारी सौंपी है। सफल विद्यार्थियों से समय-समय पर संपर्क कर यह जानकारी जुटाई जाएगी कि उन्होंने किस सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.