लखीसराय, फरवरी 6 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से इलाज के लिए सदर अस्पताल आने वाले मरीज व उनके परिजन के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। सदर अस्पताल में अब शिशु रोग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ सर्जरी विषय में डीएनबी डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड पढ़ाई शुरू करने की पहल तेज हो गई है। शिशु रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ की पढ़ाई के लिए सदर अस्पताल को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि सर्जरी विशेषज्ञ की पढ़ाई को लेकर भी व्यापक पहल शुरू हो गया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो संबंधित तीनों विषय की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। डीएस सह प्रभारी सीएस डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सर्जरी विशेषज्ञ की डीएनबी पढ़ाई के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रतिनिधि द्वारा सदर अस्पताल की उपलब्ध सुविधा, आधारभूत संरचना, ऑपरेशन थिएटर, उपकरण एवं व्यवस्थ...