मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि/ नवीन कुमार झा। 2026 में आयोजित मैट्रिक व इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए क्रैश कोर्स का संचालन शिक्षा विभाग करने जा रहा है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा इसकी तैयारी कर ली गई है। जिला स्कूल में इसके लिये डिजिटल स्टूडियो सह स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है। कुछ ही दिनों के अंदर जिले के 139 हाई स्कूल एवं प्लस टू विद्यालयों में लाईव कास्ट के माध्यम से पढ़ाई शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि आगामी मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रभावी तैयारी और जिला से बेहतर परिणाम के लिए जिले के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 40 कार्य दिवस तक क्रैश कोर्स का संचालन होगा। इन विद्यालयों में वर्ग संचालन को लेकर प्रधानाध्यापकों को विद्यालय स्तर पर नोडल नियुक्त किया जाएगा। वहीं कक्षा 10वीं व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.