सहारनपुर, फरवरी 26 -- महानगर में लंबे समय से मानकमऊ रोड पर सड़कों पर खड़ी होने वाली बसों को आखिरकार स्थान मिल गया। नगर निगम की जमीन पर अस्थायी बस अड्डा तैयार कर उसे वहां स्थानांतरित कर दिया गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने फीता काटकर बस अड्डे का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर पहली बस को रवाना किया। अब तक मानकमऊ रोड पर बसें सड़क किनारे खड़ी होती थीं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती थी और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती थी। नए बस अड्डे के संचालन से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर निगम ने इस बस अड्डे के लिए करीब 5000 वर्गमीटर जमीन मुफ्त उपलब्ध कराई है। फिलहाल ग्राउंड को समतल कर और तारबंदी कर अस्थायी रूप से बस अड्डा संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यहां से हरिय...