बुलंदशहर, मार्च 9 -- जिले के परिषदीय स्कूलों की सूरत बदलने और बच्चों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नए सत्र में कमर कस ली है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 को ध्यान में रखते हुए विभाग ने बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए शासन को 35 करोड़ रुपये से अधिक का एक भारी-भरकम बजट का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव के स्वीकृत होते ही जिले के सैकड़ों स्कूलों की तस्वीर बदल जाएगी और हजारों छात्र-छात्राओं को बेहतर माहौल में शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। 31 मार्च के बाद शासन से बजट आने की उम्मीद है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की दशा सुधारने के लिए शासन स्तर से समय-समय पर बजट जारी किया जाता है। वहीं, विभागीय अफसर भी स्कूलों के सुदृढ़ीकरण के लिए अपनी कार्य योजना शासन को भेजते रहते हैं। नए वित्तीय वर्ष के ...