सहारनपुर, मार्च 27 -- सहारनपुर। ढमोला नदी की सफाई के लिए प्रदेश शासन ने करीब 10 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दे दी है। परियोजना के तहत शाकुम्भरी विहार से ग्राम पिंजौरा तक नदी में जमी सिल्ट, गार्बेज और स्लश की सफाई कराई जाएगी। शासन ने कुल 9 करोड़ 94 लाख 95 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें से 50 प्रतिशत यानी 4 करोड़ 97 लाख 47 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि कुछ वर्षों में आई बाढ़ के कारण ढमोला नदी किनारे रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। नदी में गाद और कचरे के जमाव के चलते जल निकासी प्रभावित हुई, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया। उन्होंने कहा महापौर बनने के बाद से नदी की सफाई उनकी प्राथमिकता में रही है। नगर निगम ने इस कार्य के लिए आईआईटी रुड़की से डीपीआर त...