फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- शहर में फिरोजाबाद क्लब चौराहे से लेकर ककरऊ चौराहे तक फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर नगर निगम के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा विचार मंथन हुआ। योजना के अनुसार सड़क निर्माण का कार्य नगर निगम कराएगा जबकि विद्युत संबंधी सभी कार्य विद्युत विभाग को सौंपे गए हैं। योजना को लेकर शासन ने नगर निगम के निर्माण विभाग को जल्द ही डेली प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कार्य योजना के अनुसार सड़क पर डिवाइडर के अलावा हॉट मिक्स प्लांट के माध्यम से सड़क तैयार की जाएगी। फोरलेन बनने के बाद मार्ग में जाम की समस्या पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...