लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- छोटी काशी गोला को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात देते हुए यहां अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि विधायक अमन गिरि के लगातार प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। परिवहन विभाग के राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार गोला विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक बस स्टेशन निर्माण के प्रस्ताव को मंत्री परिषद से स्वीकृति मिल चुकी है। यह बस स्टेशन पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। गौरतलब है कि शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के बाद गोला में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं रेलवे स्टेशन और मौजूदा बस स्टैंड पास-पास होने के कारण शहर में जाम की समस्या लगातार बनी रहती है। इसी समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.