देहरादून, मार्च 25 -- Chardham Yatra: चार धाम यात्रा में सभी श्रद्धालुओं को दर्शन सुनिश्चित कराए जाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया कि सामान्य यात्रा में सभी श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। कोई कैपिंग नहीं कि जाएगी। सीएम धामी बोले कि उत्तराखंड आने वाले हर श्रद्धालु को दर्शन सुनिश्चित कराए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। आने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी। इसके लिए इस बार सरकार ने 2025 की चार धाम यात्रा के संपन्न होते ही 2026 की चार धाम यात्रा की तैयारी शुरू कर दी थी। सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, परिवहन, दर्शन को लेकर सभी व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी। पिछली बार आपदा समेत अन्य कारणों के कारण चार धाम यात्रा डेढ़ महीने बाधित रही। इसके बावजूद 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इ...