लखनऊ, अक्टूबर 1 -- अनंत नगर योजना का पहला बहुमंजिला हाउसिंग प्रोजेक्ट होगा अदिति अपार्टमेंट 01 बीएचके के 412 प्रधानमंत्री आवास व 02 बीएचके के 980 अफोर्डेबल हाउस होंगे

पंजीकरण की प्रक्रिया 02 अक्टूबर से 02 नवम्बर के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे लोग लखनऊ, प्रमुख संवाददाता लखनऊ विकास प्राधिकरण इस बार गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री आवास व अफोर्डेबल हाउस की सौगात लेकर आया है। इसके तहत अनंत नगर योजना के पहले बहुमंजिला हाउसिंग प्रोजेक्ट 'अदिति अपार्टमेंट' के 1392 भवनों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। इसमें 01 बीएचके के 412 प्रधानमंत्री आवास व 02 बीएचके के 980 अफोर्डेबल हाउस उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना का शिलान्यास किया है।

पंजीकरण विवरण एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि भवनों के लिए पंजीकरण सिर्फ और सिर्फ प्रा...